जम्मू कश्मीर के राजौरी में लापता सैनिक का शव नहर में मिला

Ads

जम्मू कश्मीर के राजौरी में लापता सैनिक का शव नहर में मिला

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 11:07 AM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 11:07 AM IST

जम्मू, 10 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक दिन पहले नदी-पार करने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लापता हुए एक सैनिक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि खौर क्षेत्र में मनावर नहर से आज सुबह सिपाही अक्षत शर्मा का शव राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय बचाव दल के एक संयुक्त दल ने बरामद किया।

सेना के अनुसार, सुंदरबनी में नदी पार करने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान शर्मा के लापता होने की सूचना सोमवार अपराह्न करीब 12 बजे मिली थी, जिसके बाद सेना और नागरिक एजेंसियों के सभी उपलब्ध संसाधनों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा