Reported By: Shubham Malviya
,Mandsaur Honeytrap and Blackmailing || Image- Symbolic File
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी की गई। (Mandsaur Honeytrap and Blackmailing) पीड़ित की पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप के मामले में आरोप है कि एक महिला ने रेलवे कर्मचारी से पहले फोन और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बढ़ाया और फिर धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बना लीं। बताया जा रहा है कि महिला ने युवक को एक मकान पर बुलाया, जहां कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए। होश में आने के बाद आरोपी महिला ने वीडियो वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से पीड़ित लगातार पैसे देता रहा।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने अलग-अलग तरीकों से करीब 21 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली की। इसमें बैंक ट्रांसफर और नकद राशि दोनों शामिल हैं। पैसे जुटाने के लिए पीड़ित को कर्ज तक लेना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि महिला खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताकर लगातार धमकाती रही। (Mandsaur Honeytrap and Blackmailing) जब उसने पैसे देने से मना किया, तो उसे झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। मानसिक और आर्थिक दबाव से परेशान होकर आखिरकार पीड़ित परिवार ने पुलिस का सहारा लिया।
सीतामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। हनीट्रैप जैसे मामलों से बचने के लिए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
सीतामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है। (Mandsaur Honeytrap and Blackmailing) फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। हनीट्रैप जैसे मामलों से बचने के लिए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया
दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर
एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई