तवी नदी में डूबे तीसरे किशोर का शव बरामद

Ads

तवी नदी में डूबे तीसरे किशोर का शव बरामद

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 03:29 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 03:29 PM IST

जम्मू, 31 मार्च (भाषा) जम्मू के बाहरी इलाके नगरोटा स्थित सैनिक स्कूल के पास तवी नदी में डूबे तीसरे लड़के का शव बचावकर्मियों ने मंगलवार को बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, दो अन्य लड़कों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए थे जबकि तीसरे का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर नीचे की ओर मिला।

मृतकों की पहचान कश्मीरी पंडित समुदाय के बविश कौल (15), सोनम दत्त (16) और आदित्य पंडित (15) के रूप में हुई है। तीनों लड़के रविवार को नदी के तेज बहाव में बह गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, तीनों नदी किनारे वॉलीबॉल खेल रहे थे और जब नहाने के लिए पानी में उतरे तभी वे तेज बहाव की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल भेज दिया गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीनों किशोरों की असामयिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाषा

प्रचेता अविनाश

अविनाश