Sergei Lavrov Angry Video : दिल्ली में BRICS बैठक के बीच अचानक भड़के पुतिन के खास मंत्री, पत्रकार को दे डाली ‘गन’ की खौफनाक धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ads

नई दिल्ली में चल रही BRICS बैठक के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर मोबाइल इस्तेमाल कर रहे पत्रकार को उन्होंने बाहर जाने को कहा, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 01:12 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 01:15 PM IST

Sergei Lavrov Angry Video

HIGHLIGHTS
  • BRICS प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्गेई लावरोव का वीडियो वायरल
  • मोबाइल पर बात कर रहे पत्रकार को हॉल से बाहर जाने को कहा
  • घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से चर्चा में

नई दिल्ली: Sergei Lavrov Angry Video  नई दिल्ली में हो रही BRICS बैठक के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक गुस्से में भड़क गए। एक पत्रकार बार-बार मोबाइल पर बात करके रुकावट डाल रहा था, जिससे नाराज होकर लावरोव ने उसे सीधे हॉल से बाहर जाने को कह दिया। उनका यह गुस्से वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप यहां से बाहर जाइए”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब लावरोव मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक पत्रकार लगातार अपने फोन पर बात किए जा रहा था। लावरोव ने पहले तो इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ गई तो उन्होंने पत्रकार को टोकते हुए सख्त लहजे में कहा, “मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, आप यहां से बाहर जाइए।”जब पत्रकार तुरंत बाहर नहीं गया, तो लावरोव और ज्यादा नाराज हो गए।

Lavrov Gun Threat Journalist गन निकाल सकते हैं

उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की तरफ इशारा करते हुए पत्रकार को चेतावनी दी और कहा, “अगर आपने अभी फोन नहीं सौंपा, तो वे गन निकाल सकते हैं… आपको पता है ना?” लावरोव की यह बात सुनकर पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया। इसके बाद लावरोव ने कूटनीति पर भी कड़े बयान दिए। उन्होंने ईरान मुद्दे पर चीन का साथ दिया, पुतिन और ट्रंप के रिश्तों की तारीफ की और जर्मनी समेत पूरे यूरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने यूक्रेन संकट सुलझाने का आखिरी मौका खो दिया है। आपकों बता दे की सर्गेई लावरोव रूस के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :