बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन को मार गिराया

Ads

बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन को मार गिराया

  •  
  • Publish Date - November 26, 2022 / 10:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

चंडीगढ़, 26 नवंबर (भाषा) पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान की ओर से घुसे एक ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बल के अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर शहर के दक्षिण पश्चिम में करीब 34 किलोमीटर दूर डाओके गांव के पास बीएसएफ के जवानों ने एक ड्रोन को भारतीय सीमा में आते देखा जिस पर उन्होंने गोलियां दागीं।

उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान बीएसएफ को एक क्वाडकॉप्टर डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (चीनी ड्रोन) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हालत में मिला।

भाषा राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल