जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 31, 2022 / 09:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

जम्मू, 31 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को एक कार सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक एक टाटा सूमो कार जो सुरनकोट के मरहा गांव से बुफलियाज़ की ओर जा रही थी, सड़क से फिसलकर तरन वाली इलाके में एक खाई में जा गिरी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोग शादी समारोह में जा रहे थे।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश