सीबीआई ने अनिल देशमुख से संबंधित रिश्वत मामले में पहली गिरफ्तारी की

Ads

सीबीआई ने अनिल देशमुख से संबंधित रिश्वत मामले में पहली गिरफ्तारी की

  •  
  • Publish Date - October 31, 2021 / 08:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की संलिप्तता वाले रिश्वत मामले में एक कथित बिचौलिए को हिरासत में लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पहली गिरफ्तारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने संतोष जगताप को रविवार सुबह ठाणे से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले महीने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद जांच से बच रहा था।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने अगस्त में कथित बिचौलिए जगताप के परिसरों पर छापा मारा था और नौ लाख रुपये भी बरामद किए थे।

भाषा

प्रशांत नरेश

नरेश