ई20 ईंधन के खिलाफ एक अगस्त को ‘आप’ के टाउन हॉल कार्यक्रम में जाने-माने व्यक्ति शामिल होंगे: केजरीवाल

Ads

ई20 ईंधन के खिलाफ एक अगस्त को ‘आप’ के टाउन हॉल कार्यक्रम में जाने-माने व्यक्ति शामिल होंगे: केजरीवाल

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 07:32 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 07:32 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले उनकी पार्टी के ‘ई20 के खिलाफ राष्ट्रीय टाउन हॉल’ कार्यक्रम में एक ‘जाने-माने व्यक्ति’ शामिल होंगे।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल ‘ई20 के खिलाफ राष्ट्रीय टाउन हॉल’ में देश के एक जाने-माने व्यक्ति मेरे साथ मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याएं सुनेंगे और ई20 पर कोई फैसला लेने में मदद करेंगे।’’

उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने और अपनी राय रखने की अपील भी की।

केजरीवाल ने पहले घोषणा की थी कि ई20 के खिलाफ टाउन हॉल कार्यक्रम एक अगस्त को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा था, ‘‘हम लोगों को इस मंच पर बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, जहां हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि ई20 पेट्रोल को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर कैसे दबाव बनाया जाए। इसमें विशेषज्ञों और उन लोगों को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्हें अपनी गाड़ियों को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ा है।’’

भाषा संतोष पारुल

पारुल