चंद्रभास नारायण आरजीसीबी के निदेशक नियुक्त किए गए

चंद्रभास नारायण आरजीसीबी के निदेशक नियुक्त किए गए

चंद्रभास नारायण आरजीसीबी के निदेशक नियुक्त किए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 28, 2020 1:10 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 28 अक्टूबर (भाषा) केंद्र ने प्रोफेसर चंद्रभास नारायण को शहर के राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरजीसीबी) का निदेशक नियुक्त किया है। नारायण वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू आधुनिक विज्ञान अनुसंधान केंद्र में अनुसंधान एवं विकास विभाग के डीन हैं।

आरजीसीबी आणविक जीवविज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में देश का प्रमुख अनुसंधान संस्थान है।

नारायण प्रोफेसर एम राधाकृष्णा पिल्लै का स्थान लेंगे जो आरजीसीबी के निदेशक पद से गत अगस्त में सेवानिवृत्त हुए थे।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल की निुयक्ति समिति की ओर से पांच साल के कार्यकाल के लिए इस नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में