नई दिल्ली। ये ख़बर छत्तीसगढ़ के लिए बेहद खास है। दिल्ली के राजपथ पर आसियान देशों के 10 राष्ट्राध्यक्षों के सामने गणतंत्र दिवस पर देश भर की चुनिंदा झांकियों में से छत्तीसगढ़ की झांकी को मिला है तीसरी सर्वश्रेष्ठ झांकी का शानदार पुरस्कार। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को छत्तीसगढ़ को इसके लिए सम्मानित किया।
‘Ramgarh’s Ancient Amphitheatre’, Chhattisgarh’s tableau at the #RepublicDay parade is awarded the third prize amongst states/UTs.
The team met Hon’ble #PresidentKovind, PM @NarendraModi, Defense Minister @nsitharaman and other dignitaries. pic.twitter.com/0lHaPPMD3g— DPR Chhattisgarh (@DPRChhattisgarh) January 28, 2018
दिल्ली में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की झांकी में इस साल राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया था। इसमें विश्वप्रसिद्ध महाकवि कालिदास को उनकी अनमोल कृति मेघदूतम लिखते दिखाया गया था। इस महाकाव्य की रचना के जीवंत प्रदर्शन के लिए महाकवि कालिदास को रामगढ़ के आसमान में छाए बादल के नीचे तन्मय होकर लिखते हुए दिखाया गया था। यह झांकी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दुनिया की सबसे पुरानी नाट्यशाला के रूप में विख्यात रामगढ़ की पहाड़ी गुफाओं पर केन्द्रित थी, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया था।
देखें तस्वीरें-
ये भी पढ़ें- राजपथ में दिखा छत्तीसगढ़ का गौरव, झांकी में 300 ईसा पूर्व नाट्यशाला की झलक
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने महाराष्ट्र की झांकी को प्रथम और असम को दूसरी सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार दिया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता और जनसंपर्क विभाग को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
वेब डेस्क, IBC24