मुख्यमंत्री विजय सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं, श्वेतपत्र जल्द जारी किया जाएगा: मंत्री

Ads

मुख्यमंत्री विजय सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं, श्वेतपत्र जल्द जारी किया जाएगा: मंत्री

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 07:15 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 07:15 PM IST

मदुरै, 16 मई (भाषा) तमिलनाडु के मंत्री सी टी निर्मल कुमार ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय सभी सरकारी विभागों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए उनकी समीक्षा कर रहे हैं।

कुमार उन नौ मंत्रियों में से एक हैं, जिन्हें विजय ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। हालांकि, टीवीके सरकार ने अभी तक इनमें से किसी को भी विभाग आवंटित नहीं किया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘समीक्षा के निष्कर्षों के आधार पर एक व्यापक श्वेतपत्र जारी किया जाएगा।’’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विजय ने पूर्ववर्ती द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने राज्य के खजाने को खाली कर दिया था।

विजय ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति पर जल्द ही एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, खजाना खाली है। उन्होंने (एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने) हम पर भारी वित्तीय बोझ छोड़ दिया है।’’

उन्होंने बताया कि सभी विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक जिला प्रशासन के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन तथा ‘तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन’ (टीएएसएमएसी) से संबद्ध शराब की दुकानों से जुड़े विभिन्न बार में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है और टीवीके द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश

सुरेश