भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार से ओडिशा दौरे पर

Ads

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार से ओडिशा दौरे पर

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 10:42 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 10:42 PM IST

नयी दिल्ली/भुवनेश्वर, 16 मई (भाषा) भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भाजपा ने कहा कि वह संगठन के भविष्य की दिशा तय करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।

भाजपा ने कहा कि नवीन भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने और प्रार्थना करने के लिए पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर भी जाएंगे।

पार्टी ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ओडिशा के दो दिवसीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक दौरे पर जाएंगे और रविवार रात भुवनेश्वर पहुंचेंगे।’’

भाजपा ने कहा कि नवीन सोमवार को भुवनेश्वर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करके अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे।

भुवनेश्वर में पार्टी के एक नेता ने बताया कि नवीन के पहले सोमवार को ओडिशा पहुंचने के कार्यक्रम था।

यहां प्रदेश पार्टी प्रवक्ता सुदीप्त रे ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ भी चर्चा करेंगे।

नवीन, आईआईटी-जटानी के पास स्थित एआईपीएच विश्वविद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान-2026 शिविर का भी उद्घाटन करेंगे।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत