पंजाब निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

Ads

पंजाब निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 10:38 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 10:38 PM IST

चंडीगढ़, 16 मई (भाषा) पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को आगामी निकाय चुनावों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों और पीसीएस (राज्य सिविल सेवा) अधिकारियों को सामान्य पर्यवेयक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पंजाब में आठ नगर निगमों सहित 105 नगर निकायों के लिए मतदान 26 मई को होगा। मतगणना 29 मई को की जाएगी।

जिन आठ नगर निगमों में चुनाव होंगे उनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं।

इसके अलावा, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान होगा।

सामान्य पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किए गए अधिकारियों में पीपीसीएस (पंजाब राज्य सिविल सेवा) अधिकारी परमदीप सिंह को अमृतसर, आईएएस अधिकारी परनीत शेरगिल को बरनाला, आईएएस अधिकारी हरसुहिंदर पाल सिंह बरार को बठिंडा, पीसीएस अधिकारी सुखप्रीत सिंह सिद्धू को फिरोजपुर, आईएएस अधिकारी रुबिंदरजीत सिंह बरार फरीदकोट का जिम्मा सौंपा गया है।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश