बिरयानी खाने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता, 9 लोग पहुंचे हवालात

Ads

बिरयानी खाने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता, 9 लोग पहुंचे हवालात

  •  
  • Publish Date - April 7, 2019 / 11:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलग—अलग कारनामे सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई, वो भी बिरयानी खाने की होड़ में। अंतत: मामले को लेकर पुलिस को आना पड़ा, तब जाकर पुलिस ने मामला शांत करवाया। मामले में पुलिस ने 9 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बता दें शनिवार को भी कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने एक लाइव डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता केके शर्मा पर पानी फेंक दिया था।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”><a href=”https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#WATCH</a> Muzaffarnagar: Clashes broke out in Tandhera village, at the election meeting of Congress candidate from Bijnor – Nasimuddin Siddiqui, as people scrambled for food being served at the venue. Police say, &quot;FIR registered against 7-8 people. Further action being taken.&quot;(06.4) <a href=”https://t.co/nfpLKQXvUn”>pic.twitter.com/nfpLKQXvUn</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href=”https://twitter.com/ANINewsUP/status/1114868034336849920?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 7, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

Read More: चुनावी समर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, ग्रामीण अध्यक्ष राजमन बैंजाम ने थामा BJP का दामन

दरसअल काकरौली थाना क्षेत्र के टडहेड़ा गांव में शनिवार को पूर्व विधायक मौलाना जमील के आवास पर चुनावी सभा आयोजित की गई। चुनावी सभा के लिए आए कार्यकर्ताओं के लिए बिरयानी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी थी कि बिरयानी लेने के होड़ में कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए। देखते ही देखते कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू हो गए और एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाने लगे। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।