उत्तराखंड में बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
उत्तराखंड में बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून, 14 फरवरी (भाषा) मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने उत्तराखंड में बिगड़ती कानून—व्यवस्था के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर कूच किया तथा देहरादून के पुलिस अधीक्षक, नगर, प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा ।
इस मौके पर गोदियाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में देहरादून जिले में पांच हत्याएं तथा हल्द्वानी में हुए दोहरे हत्याकांड की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
उन्होंने कहा कि इससे आमजन में भय आ्रैर असुरक्षा का वातावरण है जबकि सरकार और पुलिस हालात संभालने में बुरी तरह विफल हैं ।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि प्रदेश को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने की अपनी जिम्मेदारी सरकार निभाए अन्यथा कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी ।
इस प्रदर्शन में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष तथा विधायक प्रीतम सिंह तथा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी मौजूद रही ।
भाषा दीप्ति रंजन
रंजन

Facebook


