कांग्रेस ने भारत के वेनेजुएला से तेल खरीदने वाली ट्रंप की टिप्पणी को लेकर सरकार पर तंज कसा

कांग्रेस ने भारत के वेनेजुएला से तेल खरीदने वाली ट्रंप की टिप्पणी को लेकर सरकार पर तंज कसा

कांग्रेस ने भारत के वेनेजुएला से तेल खरीदने वाली ट्रंप की टिप्पणी को लेकर सरकार पर तंज कसा
Modified Date: February 1, 2026 / 10:50 am IST
Published Date: February 1, 2026 10:50 am IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को लेकर रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर कटाक्ष किया कि भारत ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार इसकी जानकारी देते आ रहे हैं कि भारत सरकार ने क्या किया है या क्या करने जा रही है।

रमेश ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में यात्रा करते समय एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, “चीन का स्वागत है… हम तेल को लेकर एक शानदार सौदा करेंगे। हम चीन का स्वागत करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम पहले ही एक सौदा कर चुके हैं….भारत ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेज़ुएला से तेल खरीदेगा। हमने पहले ही वह सौदा कर लिया है।’

रमेश ने ट्रंप के इस बयान का ऑडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

मुख्य विपक्षी दल के नेता लिखा, “ट्रंप ने हमें बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। और अब यह।”

रमेश ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप लगातार हमें यह जानकारी देते रहते हैं कि हमारी अपनी सरकार ने क्या किया है या क्या करने जा रही है।”

भाषा हक गोला

गोला


लेखक के बारे में