एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव में नदारद रहेगी कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

Ads

एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव में नदारद रहेगी कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

  •  
  • Publish Date - September 26, 2024 / 02:58 PM IST,
    Updated On - September 26, 2024 / 02:58 PM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) कांग्रेस बृहस्पतिवार को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के चुनाव में नदारद रहेगी। पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेन्द्र यादव ने यह जानकारी दी।

स्थायी समिति का यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद कमलजीत सहरावत के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सीट पर यह चुनाव हो रहा है।

यादव ने संवाददाताओं को बताया, “हमने स्थायी समिति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला किया है।’’

एमसीडी की 18 सदस्यीय स्थायी समिति निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश