शिमला। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी पार्टी के नेता, अफसर, पुलिस सहित अन्य वर्गों के लोग तेजी से संक्रमित पाए जा रहे हैं।
Read More News: गोधन न्याय योजना समेत अन्य विकास कार्यों को लेकर सीएम भूपेश ने कलेक्टरों से की चर्चा
वहीं अब कोरोना हिमाचल की राजधानी शिमला से कोरोना की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के डिप्टी सेक्रेटरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के हल्के लक्षण मिलने के बाद जांच कराया गया। जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इधर इसकी खबर फैलते ही मुख्यमंत्री सचिवालय में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर कोरोना के खतरे को देखते हुए सीएम ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है।
Read More News: सिंधिया- दिग्विजय सिंह समेत राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से चार सांसदों ने ली शपथ
वहीं रिपोर्ट आने तक क्वारंटाइन में रहेंगे। इसके अलावा अन्य नेताओं और अफसरों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार सीएम के डिप्टी सेक्रेटरी मंडी से आए कुछ भाजपा नेताओं से मिले थे। इनमें से भाजपा के एक प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी सूचना आज ही सामने आई थी। वहीं बीजेपी का एक और पदाधिकारी भी संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद अब सीएम के डिप्टी सेक्रेटरी भी पॉजिटिव पाए गए।
Read More News: नाबालिग सर्वेंट का दैहिक शोषण करने वाले एसआई के बर्खास्तगी के आदेश, सीएम ने कहा- विभागीय जांच की भी जरुरत नहीं
डिप्टी सेक्रेटरी के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर के आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अब वे अपने आवास में अगले कुछ दिनों तक क्वारंटाइन में रहेंगे। वहीं कोरोना के खतरे को देखते हुए सीएम के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने वाले अन्य अधिकारियों की भी जांच होगी।
Read More News: 7 दिन के लॉकडाउन पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- तरीका ठीक नहीं, भीड़ ही काफी है संक्रमण के लिए