भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 93.5 लाख के पार पहुंचे, एक दिन में 41,322 नए मामले सामने आए

Ads

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 93.5 लाख के पार पहुंचे, एक दिन में 41,322 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 05:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नई दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा)।  देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले 93.51 लाख के पार चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक अब तक 87,59,969 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़ कर 93.68 फीसदी हो गई।

ये भी पढ़ें- पेनसिल्वेनिया में मुकदमा खारिज करने के खिलाफ ट्रंप के दल की अपील भी…

आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 93,51,109 हैं जबकि485 और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,36,200 हो गई।

कोरोना वायरस से संक्रमित 4,54,940 लोगों का इलाज चल रहा है। लगातार 18वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है। इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.87 फीसदी है।

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर 2 दिसंबर को होगी सलाहकारों की बैठ…

कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 27 नवंबर तक 13.82 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 11,57,605 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।