अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

Ads

अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

  •  
  • Publish Date - June 14, 2022 / 03:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना आदेश मंगलवार को सुरक्षित रख लिया। जैन को धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है।

विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने ईडी के साथ ही जैन की दलीलों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं के तहत जैन को हिरासत में लिया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश