कोविड-19 : प्राथमिकता के आधार पर होगा पत्रकारों का टीकाकरण

Ads

कोविड-19 : प्राथमिकता के आधार पर होगा पत्रकारों का टीकाकरण

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 07:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रांची, पांच मई (भाषा) झारखंड सरकार ने राज्य में कार्यरत पत्रकारों का प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 टीकाकरण कराने की घोषणा करते हुए बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रात ट्वीट कर राज्य सरकार के इस निर्णय की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के सभी पत्रकारों को प्राथमिकता के तौर पर कोरोना टीकाकरण अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। इस आशय हेतु मैंने अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) को निर्देश दे दिए हैं।’’

भाषा इन्दु अर्पणा

अर्पणा