कोविड: केरल में कोरोना संक्रमण के 9,066 नए मामले, सिक्किम में एक दिन में किसी की मौत नहीं

कोविड: केरल में कोरोना संक्रमण के 9,066 नए मामले, सिक्किम में एक दिन में किसी की मौत नहीं

कोविड: केरल में कोरोना संक्रमण के 9,066 नए मामले, सिक्किम में एक दिन में किसी की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 11, 2022 7:44 pm IST

तिरुवनंतपुरम/गंगटोक, 11 जनवरी (भाषा) केरल में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,066 नए मामले सामने आए और इसी दौरान पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। केरल सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 52,91,280 हो गए। राज्य में कोविड-19 से 296 और मरीजों की मौत दर्ज की गई।

इसमें से 19 मौत पिछले कुछ दिन में दर्ज की गई जबकि 277 को, केंद्र और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर कोविड से हुई मौत दर्ज किया गया। केरल में महामारी से अब तक 50,053 मरीजों की मौत हो चुकी है। विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में अभी 44,441 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच सिक्किम में संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 33,029 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। सिक्किम में अभी कोविड-19 के 494 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में