भाकपा (माले) सांसद, आइसा नेता ने मोहम्मद जुनैद से मुलाकात की
भाकपा (माले) सांसद, आइसा नेता ने मोहम्मद जुनैद से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता एवं सांसद राजा राम सिंह और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा ने बृहस्पतिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के स्वयंसेवक एवं जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आए मोहम्मद जुनैद से मुलाकात की।
सिंह और नेहा ने दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जुनैद और उनके परिवार को लगातार परेशान किए जाने की निंदा की।
भाकपा (माले) और आइसा ने एक बयान में कहा कि सिंह और नेहा ने जुनैद के प्रति ‘‘गहरा आभार और एकजुटता’’ जताई। जुनैद ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को मुफ्त खाना, पीने का पानी और दूसरी जरूरी चीजें देकर मदद की थी।
सिंह और नेहा ने आरोप लगाया कि आंदोलन का समर्थन करने की वजह से दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस जुनैद और उनके परिवार को लगातार परेशान कर रही है और उन्हें एक ‘‘खतरनाक नफरत भरे अभियान’’ के तहत निशाना बनाया जा रहा है।
भाषा सुरभि पारुल
पारुल

Facebook


