छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ता

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ता

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ता
Modified Date: July 31, 2026 / 12:57 am IST
Published Date: July 31, 2026 12:57 am IST

जयपुर, 30 जुलाई (भाषा) राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के तीन कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह जयपुर में एक पानी की टंकी पर चढ़ गए और अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित बल प्रयोग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की।

विजय पाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशिन खान नामक प्रदर्शनकारी सुबह गांधी नगर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। वे टंकी के चारों ओर बने रखरखाव प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा रेलिंग के पीछे बैठकर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग वाले बैनर प्रदर्शित कर रहे हैं।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने फोन पर प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कहते हुए उतरने से इनकार कर दिया।

प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

अधिकारी प्रदर्शनकारियों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वियोना जाट ने वीडियो संदेश में कहा कि राज्य में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत


लेखक के बारे में