दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्यों ने भूमि एवं विकास कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की
दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्यों ने भूमि एवं विकास कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भूमि एवं विकास कार्यालय (एल एंड डीओ) के अधिकारियों से मुलाकात की और क्लब की पट्टे की अवधि समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद परिसर से प्रस्तावित बेदखली को लेकर अपनी चिंताएं रखीं।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि संपदा अधिकारी के समक्ष हुई कार्यवाही के दौरान मामले को स्थगित कर दिया गया और अगली सुनवाई सितंबर के दूसरे हफ्ते में होगी, जिससे क्लब के सदस्यों को अपना पक्ष रखने के लिए और समय मिल गया।
संपदा अधिकारी के समक्ष यह सुनवाई दिल्ली उच्च न्यायालय में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई कार्यवाही के बाद हुई, जहां केंद्र सरकार ने बेदखली प्रक्रिया पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका का विरोध किया था।
भाषा सुरभि पारुल
पारुल

Facebook


