विदेश सचिव मिसरी भूटान के अपने समकक्ष से मिले, भारत-समर्थित परियोजनाओं की समीक्षा की

विदेश सचिव मिसरी भूटान के अपने समकक्ष से मिले, भारत-समर्थित परियोजनाओं की समीक्षा की

विदेश सचिव मिसरी भूटान के अपने समकक्ष से मिले, भारत-समर्थित परियोजनाओं की समीक्षा की
Modified Date: July 31, 2026 / 01:00 am IST
Published Date: July 31, 2026 1:00 am IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को अपने भूटानी समकक्ष दाशो पेमा लेक्टुप दोरजी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, जिसमें दोनों अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-समर्थित परियोजनाओं की प्रगति और उनके कार्यान्वयन की समीक्षा की।

थिंपू स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विदेश सचिव विक्रम मिसरी और भूटान के उनके समकक्ष दाशो पेमा लेक्टुप दोरजी ने आज भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना पर भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की।”

पोस्ट में कहा गया है कि थिंपू में हुई बैठक में दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-समर्थित परियोजनाओं की प्रगति और उनके कार्यान्वयन की समीक्षा की।

इसमें कहा गया है कि बैठक में भूटान ने देश के विकास में भारत के अहम सहयोग और योगदान की सराहना की।

भाषा पारुल रवि कांत


लेखक के बारे में