दिल्ली सरकार ने 60 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों का तबादला किया

Ads

दिल्ली सरकार ने 60 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों का तबादला किया

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 04:12 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 04:12 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुये भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं दानिक्स कैडर के 60 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है, जिनमें चार मंत्रियों के सचिव भी शामिल हैं।

बुधवार को जारी सेवा विभाग के आदेशों के अनुसार, समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

आदेश के मुताबिक, सिंचाई विभाग के एसीएस नवीन चौधरी सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। अब तक पांडुरंग पोल सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) का प्रभार संभाल रहे थे। पोल अब सचिव (भूमि और भवन) होंगे और उनके पास सचिव (श्रम और सहकारिता) का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।

इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में विशेष सचिव संदीप कुमार सिंह अब शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी संभालेंगे। विशेष सचिव (गृह) के पद पर तैनात सचिन राणा के पास विशेष सचिव (ग्रामीण विकास) और दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रधान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।

एडीएम (बाहरी उत्तर) के तौर पर काम कर रहे अंकुर मेशराम अब समाज कल्याण मंत्री रविंदर सिंह इंद्राज के सचिव होंगे।

आदेश के मुताबिक, कानून मंत्री कपिल मिश्रा के सचिव विनय कुमार जिंदल अब दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक होंगे। संयुक्त निदेशक (शिक्षा) रंजीत कुमार सिंह मंत्री कपिल मिश्रा के नए सचिव होंगे।

इसके अनुसार, शहरी विकास विभाग में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर रहे राजेश चौधरी अब पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के सचिव होंगे।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिला मजिस्ट्रेट और उप संभागीय मजिस्ट्रेट का भी तबादला किया गया है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन