दिल्ली पुलिस ने सेवानिवृत्त हुए 145 कर्मियों को अगली उच्च मानद रैंक से सम्मानित किया

Ads

दिल्ली पुलिस ने सेवानिवृत्त हुए 145 कर्मियों को अगली उच्च मानद रैंक से सम्मानित किया

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 10:11 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 10:11 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सोमवार को आयोजित एक औपचारिक समारोह में बल के 145 कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर मानद रैंक से सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने की, जिन्होंने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को विदाई दी।

एक बयान के मुताबिक, कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक तक, सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को मानद रैंक पदोन्नति योजना के तहत अगली उच्च मानद रैंक के बैज से सम्मानित किया गया।

पिछले दिसंबर में इस योजना की शुरुआत के बाद से यह चौथा ऐसा समारोह था, जिसके तहत सेवानिवृत्त होने वाले अराजपत्रित कर्मियों को उनकी सेवा के अंतिम दिन अगले उच्च पद पर मानद पदोन्नति प्रदान की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोल्छा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवारों के चेहरों पर गर्व और खुशी का भाव बल के दिल्ली की बेहतर सेवा करने के संकल्प को मजबूत करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति से संगठन के साथ उनका जुड़ाव समाप्त नहीं होता है और वे दिल्ली पुलिस परिवार का हिस्सा बने रहेंगे।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन