किसानों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की मांग, राहुल गांधी बोले’ फसलों की कटाई के सुरक्षित तरीके से छूट देना एक मात्र रास्ता’

किसानों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की मांग, राहुल गांधी बोले' फसलों की कटाई के सुरक्षित तरीके से छूट देना एक मात्र रास्ता'

किसानों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की मांग, राहुल गांधी बोले’ फसलों की कटाई के सुरक्षित तरीके से छूट देना एक मात्र रास्ता’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 8, 2020 11:49 am IST

नईदिल्ली। राहुल गांधी ने किसानों के हित के लिए लॉकडाउन में ढील देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में सुरक्षित तरीके से ढील देना एकमात्र रास्ता है। उन्होंने एक खबर भी शेयर की जिसमें लॉकडाउन के कारण किसानों को फसलों की कटाई में पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश में भी इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की बुकिंग, मुंब…

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है, लेकिन लॉकडाउन के कारण कटाई का काम बहुत मुश्किल हो गया है। इस वजह से सैकड़ों किसानों की आजीविका खतरे में है। देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं।’ गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू 21 दिवसीय लॉकडाउन 25 मार्च से शुरू हुआ था और 14 अप्रैल को खत्म होगा।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मंत्री मोदी 11 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों…

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने मलेरिया की दवा के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘जवाबी कार्रवाई’ वाले कथित बयान को लेकर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि विदेश नीति में किसी डर की वजह से निर्णय करना देशवासियों का अपमान है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी भी खा गए धोखा जब ‘श्रीराम’ ने किया वीडियो टैग, देखें कैसे…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com