नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) दक्षिण दिल्ली के सैद-उल-अजैब इलाके में बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने दो टीम और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए हैं। अब तक किसी तरह का विरोध नहीं देखा गया है।’’
पिछले महीने सैद-उल-अजैब क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इस इमारत में एक कोचिंग संस्थान भी था।
इस घटना के बाद से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) समेत दिल्ली की विभिन्न एजेंसियों द्वारा ध्वस्तीकरण अभियान तेज हो गए हैं।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा