कोरोना वायरस से संक्रमित दिलीप घोष की हालत में सुधार

Ads

कोरोना वायरस से संक्रमित दिलीप घोष की हालत में सुधार

  •  
  • Publish Date - October 18, 2020 / 07:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

कोलकाता, 18 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष की हालत में रविवार को सुधार आया और उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। उनका यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

घोष का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि मेदिनीपुर से सांसद को बुखार नहीं है और वह स्वस्थ हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनका ऑक्सीजन का स्तर, रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य मानक स्थिर हैं। उन्हें उच्च निर्भरता इकाई (एचडीयू) से जनरल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और वह सामान्य खुराक ले रहे हैं।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत