निर्देशक राघवपुडी ने लोगों से ‘फौजी’ की कोई भी सामग्री लीक नहीं करने का आग्रह किया

Ads

निर्देशक राघवपुडी ने लोगों से ‘फौजी’ की कोई भी सामग्री लीक नहीं करने का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 07:10 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 07:10 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) प्रभास अभिनीत फिल्म ‘‘फौजी’’ के निर्देशक हनु राघवपुडी ने लोगों से फिल्म से संबंधित कोई भी सामग्री लीक नहीं करने का आग्रह किया है।

राघवपुडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पूरी टीम ने दर्शकों के लिए ‘‘वास्तव में कुछ खास’’ लाने करने का प्रयास किया है।

फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद, उन्होंने यह टिप्पणी की है।

राघवपुडी ने लिखा, ‘‘हमने फौजी में काफी मेहनत की है ताकि आपको कुछ बेहद खास दे सकें। सभी से विनम्र निवेदन है कि इसकी सामग्री लीक कर इसे बर्बाद न करें।’’

यह फिल्म मैथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाई गई है।

फिल्म 1940 के दशक के औपनिवेशिक काल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें प्रभास एक ब्रिटिश भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष