असम में 13 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, छह लोग गिरफ्तार

Ads

असम में 13 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, छह लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 08:03 PM IST

गुवाहाटी, एक जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को बताया कि बराक घाटी क्षेत्र से लगभग 13 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और छह संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीभूमि पुलिस और कछार पुलिस ने 49,800 याबा गोलियां और 535 ग्राम हेरोइन बरामद की है व इनकी कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये है। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने (तस्करों ने) दावा किया कि यह उनका कारोबार है। पुलिस ने जवाब दिया, ‘असम में नहीं।’ कारोबार के लिए हमारी योजनाओं का लाभ उठाइए, मादक पदार्थों की तस्करी का नहीं।”

याबा को थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है और यह मेथामफेटामाइन व कैफीन के मिश्रण से बनी गोली है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश