ओडिशा के कालाहांडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Ads

ओडिशा के कालाहांडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 09:34 PM IST

भवानीपटना (ओडिशा), 29 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के कालाहांडी जिले के कई इलाकों में बुधवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 4.1 थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप शाम सात बजकर 42 मिनट पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र 19.729 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.599 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जो पृथ्वी की सतह से 24 किलोमीटर की गहराई पर था।

जिले के धर्मगढ़ा, जूनागढ़, कोकसारा, थुआमूल रामपुर और भवानीपटना ब्लॉकों में भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

भाषा

राखी माधव

माधव