ईडी ने पीएमएलए के नए मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया

Ads

ईडी ने पीएमएलए के नए मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 04:56 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 04:56 PM IST

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, नौ मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंत्री और उनसे कथित रूप से जुड़ी कुछ संस्थाओं के खिलाफ दर्ज धनशोधन के नए मामले में की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संजीव अरोड़ा को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। इससे पहले शनिवार सुबह से चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के सरकारी आवास पर छापेमारी की गई थी।

अधिकारियों का दावा है कि 62 वर्षीय अरोड़ा जांच में “सहयोग नहीं” कर रहे थे। अरोड़ा को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) विस्तृत पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगा।

ईडी ने इस कार्रवाई के तहत उत्तर भारत में पांच परिसरों पर छापेमारी की।

छापेमारी में दिल्ली के दो परिसर और गुरुग्राम के उद्योग विहार में स्थित हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नामक कंपनी का परिसर भी शामिल था।

अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत नया मामला दर्ज करने के बाद ये छापेमारी शुरू की

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश