गंगटोक, 11 मई (भाषा) सिक्किम में मंगलवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक आठ मरीजों की मौत हो गयी जिससे इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गयी।
एक अधिकारी ने यह भी बताया कि मंगलवार को 241 और लोगों के संक्रमित हो जाने के बाद राज्य में महामारी के मामले बढ़कर 10,165 हो गये। फिलहाल राज्य में कोविड-19 के 2,739 मरीज उपचाररत हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के 34 मरीजों ने संक्रमण से निजात पायी जिसके साथ ही राज्य में अब तक 7,042 रोगी ठीक हो चुके हैं।
राज्य से 207 मरीज अन्य राज्यों में चले गये हैं। आज राजधानी गंगटोक में पांच और पूर्वी सिक्किम जिले में तीन मरीजों की जान चली गयी।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश