निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाने की घोषणा की

Ads

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 10:28 AM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 10:28 AM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाने की शुक्रवार को घोषणा की।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना