एमिरेट्स की फ्लाइट्स में नहीं मिलेगा हिंदू खाना  

Ads

एमिरेट्स की फ्लाइट्स में नहीं मिलेगा हिंदू खाना  

  •  
  • Publish Date - July 4, 2018 / 06:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नई दिल्ली। हवाई सफर में मन मुताबिक खाना बुक करना सभी यात्रियों का अधिकार होता है।लेकिन दुबई की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी एमिरेट्स अपने फ़ूड मेन्यू से हिन्दू फ़ूड हटाने का निर्णय ले ली है। 

ये भी पढ़े –राकेश सिंह का सिक्कों और गदा से किया गया स्वागत

इस दौरान कम्पनी का ये भी कहना है कि अगर कोई  कस्टमर एडवांस में क्षेत्रीय शाकाहारी आउटलेट्स से अपना खाना बुक करवाता है तो कंपनी को इससे कोई परेशानी नहीं होगी।

 

कुछ फिक्स  आउलेट्स को विमान में खाना पहुंचाने की इज्जत दी जाएगी। इससे यात्रियों को भी बहुत अधिक सुविधा होगी क्योकि आउटलेट्स में बहुत से विकल्प होते है  जैसे हिंदू मील, जैन मील,शाकाहारी भोजन उनमें से आप अपनी पसंद का भोजन मंगवा सकते हैं। 

ये भी पढ़े –कोचिंग के लिए निकले बच्चे की नदी में डूबने से मौत

 

एमिरेट्स एयरलाइन के प्रबंधक का कहना है कि यात्रियों से लगातार मिल रहे सुझावों के बाद हिंदू मील के विकल्प को बंद करने का फैसला किया गया है. उनका ये भी कहना है की यात्रियों के सुझाव और फीडबैक  के बाद यह विचार किया गया है। 

वेब डेस्क IBC24