नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है? ये गाना सुना ही होगा, तो आज के नन्हे मुन्ने बच्चों से पूछिए कि तेरे बस्ते में क्या है? तो जवाब चौंकाने वाला मिल सकता है। खबर लखनऊ की है, जहां हालही में ब्राइटलैंड स्कूल में एक लड़की ने पहली क्लास के एक छात्र को चाकू से वार कर दिया था. इसके पीछे लड़की का मकसद स्कूल में छुट्टी करवाना था.
विश्व आर्थिक मंच से मोदी ने बताई भारत की ताकत, ये रहीं खास बातें
इस घटना ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया था. इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल को जेल भेज दिया गया है, जबकि लड़की को 24 घंटे जुवेनाइल होम में बिताने के बाद अंतरिम ज़मानत पर रिहा किया गया है। घटना के बाद लखनऊ के स्कूल प्रशासनों ने अपने स्कूली बच्चों के बैग की तलाशी ली, जिसमें कई बच्चों के बैग से सिगरेट, लाइटर, ब्लेड, मोबाइल फ़ोन, और पॉर्न मैगज़ीन जैसी चीज़ें मिली. लड़कियों के बैग की तलाशी के दौरान कैंची, ब्लेड, नेल पोलिश और लिपस्टिक जैसी चीज़ें मिली.
अब अगर आप अपने बच्चों के लिए ये गाना गाते हैं- “मेरा नाम करेगा रोशन- जग में मेरा राज दुलारा’’ तो सजग हो जाइये क्योंकि प्रशासन कभी भी घटना के बाद ही सचेत होता है. इसलिए इस घटना के बाद भी प्रशासन द्वारा अभिभावकों को कहा गया है कि वो नियमित रूप से अपने बच्चों के बैग चेक करें, क्योंकि हर दिन सारे बच्चों के बैग चेक करना कोई आसान काम नहीं है।
वेब डेस्क, IBC24