चंडीगढ़, एक अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के कार्यालय के बाहर बुधवार शाम हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने इलाके को घेर लिया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख विनीत जोशी ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे ये आवाजें सुनाई दीं। सेक्टर 37 में इमारत के बाहर खड़ा एक स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और केंद्रीय फॉरेंसिक प्रयोगशाला की एक टीम मुआइना करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची।
जोशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने विस्फोट की आवाज सुनी। यह कैसे हुआ? हमें चारदीवारी पर कुछ निशान दिखाई दिए। पुलिस ही विस्तृत जानकारी दे सकती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी कार्यालय के बाहर विस्फोट होना चिंता का विषय है।’’ घटना के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
भाषा आशीष नरेश
नरेश