ताजमहल के पास हाई सिक्योरिटी जोन में सेक्स रैकेट का खुलासा, नामी रिसोर्ट से विदेशी युवतियां और एजेंट समेत 6 लोग हिरासत में

ताजमहल के पास हाई सिक्योरिटी जोन में सेक्स रैकेट का खुलासा, नामी रिसोर्ट से विदेशी युवतियां और एजेंट समेत 6 लोग हिरासत में

ताजमहल के पास हाई सिक्योरिटी जोन में सेक्स रैकेट का खुलासा, नामी रिसोर्ट से विदेशी युवतियां और एजेंट समेत 6 लोग हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: February 12, 2021 9:37 am IST

आगरा। पर्यटन स्थल ताजमहल के पास शिल्पग्राम मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। ताजगंज पुलिस ने गुरुवार को शुभ रिसोर्ट होटल में छापा मारकर मौके से चर्चित एजेंट भीमा समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़ी गई युवतियों में दो विदेशी युवतियां उज्बेकिस्तान की हैं, जिन्हे कांट्रेक्ट पर लाया गया था।

ये भी पढ़ेंः sex racket : होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापामार कर 5 …

यह इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस का दावा है कि उसकी मर्जी के बिना यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसी जोन में स्थित होटल शुभ रिसोर्ट में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। धांधूपुरा निवासी चर्चित युवतियों का एजेंट भीमा देशी-विदेशी युवतियों को ठेके पर लेकर आता था। यहां रुकवाता था। उसके बाद यहां ग्राहक भेजे जाते थे।

ये भी पढ़ेंः राजोआना की मौत की सजा बदलने की याचिका राष्ट्रपति के समक्ष विचाराधीन…

पुलिस के अनुसार उनकी एक टीम होटल पर पहुंची और उज्बेकिस्तान की दो युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए एजेंट ने ठेके पर बुलाया था। इनकी फोटो व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजी जाती थी। पसंद करने के बाद ग्राहक को युवती के पास भेजा जाता था। भीमा वर्षों से यह काम कर रहा है। होटल से पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, हां मैं ज्वॉइन कर लूंगा बीजेपी…

पुलिस ने बताया कि पिछले साल भी भीमा को पकड़ा गया था, तब उसके मोबाइल में 500 से अधिक देसी-विदेशी युवतियों के नंबर मिले थे। घरेलू महिलाओं से लेकर कॉलेज गर्ल्स तक उसके संपर्क में थीं। उसके मोबाइल की फोटो गैलरी में युवतियों के अश्लील फोटोग्राफ मिले थे। यही फोटो ग्राहकों को युवतियां पसंद कराने के लिए भेजे जाते थे। पुलिस ने उस समय भीमा से कई मोबाइल जब्त किए थे। भीमा ने पुलिस को बताया था कि वह कई वर्षों से इस धंधे में लिप्त है। भारत के सभी शहर में युवती सप्लाई कराता है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com