इरोड (तमिलनाडु), 29 मई (भाषा) तमिलनाडु के इरोड जिले में शुक्रवार को एक जंगली हाथी के हमले में 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, वन क्षेत्र के एपाथम्पालायम गांव का निवासी थंगराज सुबह शौच के लिए गया था। इसी दौरान एक नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थंगराज की चीखें सुनकर उसके परिवार के सदस्य और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थंगराज के मौत की पुष्टि की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना