नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते जहां एक ओर सियासी सरगर्मी चरम पर है वहीं, दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डाॅ फारुक अब्दुल्ला ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा हिन्दुस्तान के कितने सिपाही छत्त्तीसगढ़ में शहीद हो गए क्या मोदी वहां फूल चढ़ाने गए? पुलवामा हमले में जो सीआरपीफ के 40 जवान शहीद हुए हैं उस पर भी मुझे शक है।

#WATCH Farooq Abdullah, NC: Kitne sipahi Hindustan ke shaheed huye Chhattisgarh mein? Kya kabhi Modi ji vahan gaye unpe phool chadhane ke liye?……..magar vo 40 log CRPF ke shaheed ho gaye, uska bhi mujhe shak hai. pic.twitter.com/cK3M1u67Nn
— ANI (@ANI) March 30, 2019

उन्होंने आगे कहा है कि मुझे तो इस बात पर भी शक है कि सैटेलाइट को मारने के लिए जो मिसाइल छोड़ा गया है वो भी कहीं मनमोहन सिंह ने तो नहीं बनवाया था। अभी चुनावी समर में जनता को दिखाने के लिए दिखाने के लिए हनुमान जी तशरीफ लाए हैं। सने एक बटन गलत दब गया और हेलीकॉप्टर गिर गया हमारे 6 जवान शहीद हो गए।

#WATCH F Abdullah: Vo missile jo usne satellite ko maarne ke liye chhoda, vo Manmohan Singh ne taiyaar karaya tha…Aaj election tha,dikhane ke liye 'hanuman ji tashreef laye hain' usne button dabaya, 1 button galat dab gaya aur helicopter gir gaya, humare 6 jawan shaheed ho gaye pic.twitter.com/5n3WPpNrhl
— ANI (@ANI) March 30, 2019

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले फारूक अब्दुल्ला ने एयर स्ट्राइक को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें हमेशा से पता था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध के साथ छोटी लड़ाई हो सकती है, लेकिन एयर स्ट्राइक इसलिए हुई क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। हमने करोड़ों की लागत का एक एयरक्राफ्ट खो दिया।शुक्र है कि पायलट (विंग कमांडर अभिनंदन) सुरक्षित बच गया और सकुशल स्वदेश लौट आया।