नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Her tweet was derogatory. The PM represents our sovereignty & republic. It is a disgrace to our nation & is a contempt. An FIR has been registered: Syed Rizwan Ahmad, lawyer on filing complaint in Lucknow against Congress’ Divya Spandana over her tweet on PM Modi pic.twitter.com/5gYbiLsxn4
— ANI (@ANI) September 26, 2018
इस बारे में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने कहा कि ‘दिव्या का ट्वीट अपमानजनक था. इसके आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद हमारे देश की संप्रभुता और गणराज्य का द्योतक है. स्पंदना का ट्वीट हमारे देश का अपमान है। जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
#ChorPMChupHai pic.twitter.com/Bahu5gmHbn
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) September 24, 2018
दरअसल, कांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने राफेल डील के मामले में पीएम मोदी पर निशाना साधा था. गौरतलब है कि कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना पहले भी इस तरह के ट्वीट करती रही है।
वेब डेस्क IBC24