सिक्किम-दार्जिलिंग विलय का दावा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

Ads

सिक्किम-दार्जिलिंग विलय का दावा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 09:36 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 09:36 PM IST

गंगटोक, 22 मई (भाषा) सिक्किम के गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाने और सोशल मीडिया पर उसे प्रसारित करने के आरोप में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दस्तावेज में सिक्किम और दार्जिलिंग के कथित विलय का दावा किया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, फर्जी दस्तावेज को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था जिसका उद्देश्य गलत सूचना फैलाना, दहशत पैदा करना और राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना था।

राज्य सरकार ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और फर्जी सामग्री के स्रोत और प्रसार की जांच शुरू करने का निर्देश दिया।

बयान के मुताबिक राज्य सरकार अधिकारियों के समन्वय से सोशल मीडिया मंच से भ्रामक सामग्री का प्रसारण रोकने और उसे हटाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

सरकार ने राज्य की क्षेत्रीय अखंडता, एकता और सद्भाव की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से गलत सूचना फैलाने में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश