केरल में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के पांच और मामले

केरल में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के पांच और मामले

केरल में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के पांच और मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: December 23, 2021 4:46 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 23 दिसंबर (भाषा) केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए जिसके बाद इस स्वरूप से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29 हो गए। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने यह जानकारी दी।

विदेश से एर्नाकुलम पहुंचे चार लोगों और कोझिकोड जिले के एक निवासी में वायरस का यह स्वरूप पाया गया है। मंत्री ने कहा कि एर्नाकुलम में ब्रिटेन से आए 28 और 24 वर्ष के दो लोगों, अल्बानिया से आए 35 वर्षीय एक व्यक्ति तथा नाइजीरिया से आए एक अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोझिकोड में संक्रमित पाया गया व्यक्ति बेंगलुरु हवाई अड्डे से केरल आया था। जॉर्ज ने कहा कि सभी संक्रमितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में