नाबालिग लडकी को बेचने के चार दोषियों को आजीवन कारावास

Ads

नाबालिग लडकी को बेचने के चार दोषियों को आजीवन कारावास

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 03:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

पिथौरागढ, 13 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को चार व्यक्तियों को एक नाबालिग लडकी को बीस हजार रुपये में बेचने का दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई ।

लोक अभियोजक प्रेम भंडारी ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानेंद्र शर्मा ने नाबालिग लड़की की मां और एक अन्य रिश्तेदार सहित चार व्यक्तियों को उसे वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश के एक आदमी को 20 हजार रुपये में बेचने के लिए सजा सुनाई ।

मामले में दोषी करार दिए गए दो अन्य व्यक्ति उसे खरीदने वाले आदमी के साथी हैं जिन्होंने इस सौदे में भूमिका निभाई ।

सभी दोषियों पर पच्चीस—पच्चीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है ।

धारचूला की नाबालिग बालिका को बरेली के अकरम को बेचा गया था । हांलांकि, अकरम की अब मृत्यु हो चुकी है ।

भाषा सं दीप्ति रंजन

रंजन