केरल में हुई सड़क दुर्घटना में चार मछुआरों की मौत

केरल में हुई सड़क दुर्घटना में चार मछुआरों की मौत

केरल में हुई सड़क दुर्घटना में चार मछुआरों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 28, 2021 3:35 pm IST

कोल्लम, 28 दिसंबर (भाषा) केरल के कोल्लम जिले के चावड़ा में मंगलवार तड़के एक मिनी बस और एक वैन के बीच टक्कर में चार मछुआरों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मछुआरे विझिंजम से उत्तरी कोझिकोड जिले के बेपोर जा रहे थे, तभी उनकी मिनी बस एक वैन से टकरा गई, जो नींडकारा जा रही थी। मिनी बस से टकराते ही वैन पलट गई।

पुलिस ने कहा कि सभी घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा

जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में