हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 90 लाख रुपये कीमत का सोना जब्त

हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 90 लाख रुपये कीमत का सोना जब्त

हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 90 लाख रुपये कीमत का सोना जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 7, 2020 1:45 pm IST

मलप्पुरम (केरल), सात अक्टूबर (भाषा) शारजाह से बुधवार की सुबह कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे दो यात्रियों के पास से 2.3 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोने की कीमत 90 लाख रुपये आंकी गयी है।

हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के सूत्रों ने बताया कि करीब 1.650 किलोग्राम सोना एक महिला यात्री के अंत:वस्त्रों में छुपा हुआ मिला जबकि एक अन्य यात्री के सामान से कैप्सूल के तौर पर रखा गया 650 ग्राम सोना बरामद हुआ है।

कोविड-19 महामारी के कारण बंद रहने के बाद उड़ान सेवाएं पुन:बहाल होने पर खाड़ी देशों से यात्रियों द्वारा केरल के चारों अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर सोने की तस्करी किए जाने के मामले बढ़ गए हैं।

भाषा अर्पणा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में