भीषण हादसा, ट्रक में पूरी समा गई कार, हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की गई जान

Ads

भीषण हादसा, ट्रक में पूरी समा गई कार, हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की गई जान

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 03:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

आणंद (अहमदाबाद), 16 जून (भाषा) गुजरात के आणंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए।

पढ़ें- अब नहीं रहे ‘रामायण’ के ‘सुमंत’.. चंद्रशेखर वैद्य क…

तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ।

पढ़ें- Twitter latest news on IT rules : ट्विटर को बड़ा …

उन्होंने कहा, ‘‘ कार में एक बच्चे सहित 10 लोग सवार थे, जिसे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

पढ़ें- Tata Hydrogen powered car : पेट्रोल-डीजल को बाय बाय…

कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि कार से शवों को निकालने और उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है।